भ्रष्टाचार चरम पर,सम्प्रदायों की आग में झुलसा प्रदेश: फौजी

165
SHARE

भिवानी।

पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि भाजपा के राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनविरोधी नीतियों की बदौलत  प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश को विकास की बजाए साम्प्रायिक दंगों की आग में धकेला जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मामले में जीरो। जिसका ताला उदाहरण नूह में भडक़े दंगों का है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। समय रहते अगर सरकार चेत करती तो शायद नूंह में यह दुखद घटना नहीं घटती। भाजपा की नीतियों की वजह से आमजन दु:खी है।
वे आज गांव चांग में एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इनके अलावा श्री फौजी ने बुधवार को गांव बलियाली, बडेसरा, तिगड़ाना, पालूवास आदि का दौरा किया। लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पटवारी से लेकर जूनियर इंजीनियर तक धरने पर बैठे है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। लिपिकों के अंादेालन को करीब एक माह का समय होने को आया है,लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का समाधान ही नहीं हो पाया है। सरकार जानबूझकर उनकी मांगों को लटका रही है। सरकार की नीतियों की वजह से हर वर्ग व तबका   दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई आसमान पर है। आमजन के उपयोग की वस्तुओं की कीमत लोगों की औकात से बाहर है। कांग्रेसराज में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये का मिलता था,लेकिन अब 12 सौ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। ऐसे में किस तरह से गृहणी रसोई के बजट को नियंत्रण में रख सके।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal