45 गायों की मौत:गौशाला में पुलिस बल तैनात

169
SHARE
करनाल।
फुसगढ़ रोड पर स्थित बंसीवाला गौ सेवा धाम में गायों की मौत के बाद हडकंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गोशाला में जहरीला चारा खाने से 45 गायों की मौत का दावा किया जा रहा है। मौत का मामला जैसे ही सामने आया, प्रशासन हरकत में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 32, 33 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया गया।
जानकारी देते हुए गौशाला के प्रधान राकेश ने बताया कि हर रोज की तरह वह घास मंडी से गायों का चारा मंगवाते थे। मंडी में महेन्द्र नाम का आढ़ती है। उसी से गौशाला में गायों के लिए चारा आता है। कल शाम को वहीं से चारा लगाया था और रात को सेवादारों ने उसी चारे को इन 45 गायों को डाला था। सुबह जब देखा तो सभी गायों की मौत हो चुकी थी।
गौशाला के प्रधान ने बताया कि आढ़ती महेन्द्र ने उसे बताया कि कल यूपी के जमीदार का करीब 80 क्विंटल चारा आया था। उसी चारे को गोशाला में भेजा था।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal