भिवानी में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़

784
SHARE

भिवानी।

एक बार फिर पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश भी घायल हुआ है। इन दोनों ने शनिवार को लोहारू में व्यापारी पर गोली चलाई थी। दोनों भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं।घटना रविवार रात को गांव लोहानी में हुई। यहां मुठभेड़ में बदमाशों को जवाब देते हुए पुलिस ने गोली चला दी। गोली बदमाश पंकज उर्फ बाबा को लगी। उसका दूसरा साथी राहुल भी घायल है।

लोहारू के व्यापारी पर रंगदारी के लिए शनिवार को बाजार में इन दोनों आरोपियों ने दो गोलियां चलाई थी। जिसके बाद भिवानी डिटेक्टिव पुलिस स्टाफ आरोपियों की तलाश में जुटी। इस बीच सूचना मिली कि आरोपी गांव लोहानी के करीब हैं।

डिटेक्टिव पुलिस स्टाफ उन्हें काबू करने पहुंचा, लेकिन पुलिस को देख आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर किया। इस मुठभेड़ में एक गोली पंकज उर्फ बाबा के पैर में लगी। पुलिस ने पंकज और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों का भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal