दिग्विजय को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल

212
SHARE

सिरसा।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला पंजाब के अमृतसर की लगन रंधावा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की बान व भात की रस्म कल संपन्न हो गई। आज सिरसा में ही प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है।

दिग्विजय को आशीर्वाद देने के लिए आज पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अपने पोते के साथ पहुंचे। मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूर्व सीएम ओपी चौटाला की अनुपस्थिति में चौधरी रणजीत सिंह, अजय चौटाला और खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मौजूद है। सांसद सुनीता दुग्गल, बाबा रामदेव, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी दिग्विजय को आर्शीवाद देने के लिए पहुंचे। वीवीआईपी के लिए एक अलग गैलरी बनाई गई है।

शादी में हरियाणा के वर्ष 2014 से लेकर अब तक के सभी मौजूदा विधायकों व पूर्व मंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। 15 मार्च को होने वाली मानेसर में पार्टी पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित राजनीतिक, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, सिंगर, प्रशासनिक हस्तियों सहित करीब 4 हजार VVIP को इनवाइट किया गया।

10 मार्च को पार्टी वर्करों और हरियाणा वासियों को शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। इसके बाद दिल्ली में ही चौटाला परिवार के फार्म हाउस पर 12 और 13 मार्च को पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होंगे। 15 मार्च को मानेसर में एक नामी होटल में कार्यक्रम है, जिसमें देश की राजनीतिक हस्तियां, सिंगर, एक्टर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

दिग्विजय ने खुद अपनी शादी का निमंत्रण हस्तियों को दिया। इस शादी में बॉलीवुड हस्तियां से लेकर राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। खुद दिग्विजय चौटाला ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान, सिंगर कैलाश खेर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, पतंजलि अध्यक्ष बाबा रामदेव को शादी का निमंत्रण दिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal