दोस्तों ने हत्या कर शव जलाया

323
SHARE

सोनीपत ।

बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। जिस हालत में शव मिला है, उससे माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को खुद बुर्द करने के लिए जलाया गया है। मौके पर एफएसएल टीम के अलाव गन्नौर के डीएसपी आत्मा राम और एसएचओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस की छानबीन अभी जारी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जांच टीम ने मृतक के शव से DNA के लिए हड्‌डी का टुकड़ा लिया है। डीएसपी आत्मा राम का कहना है कि अभी यही लग रहा है कि दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिर आसपास पड़ा घास फूस डाल कर शव को आग लगा दी गई। पुलिस को घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा।

गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटी रोड के पास बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया मे गेट नंबर 2 के पास एक युवक का अधजला शव पड़ा है। शव यहां बनाए गए एक कच्चे रास्ते पर मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव खराब हालत में था और जलने के निशान थे। साथ ही झाड़ियां भी जली हुई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच मे माना कि युवक की हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसे आग लगा दी गई। शव आग से पूरी तरह से नहीं जल पाया।

डैड बॉडी पड़ा होने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की छानबीन जारी है। इस बीच डीएसपी गन्नौर आत्माराम भी मौके पर पहुंचे ओर पूरे क्षेत्र व शव का मुआयना किया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal