बंदरों के कारण तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा:सिर में चोट लगने से मौत

15
SHARE

करनाल।

करनाल में बंदरों के कारण 9वीं कक्षा की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। परिजन उसे तुरंत कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा घर की छत पर टहलने गई थी, तभी बंदरों ने झुंड उसे पर हमला कर दिया। जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया।

पुलिस ने छात्रा को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान 14 वर्षीय कनिका के रूप में हुई है। घटना जाटो गेट इलाके की है। मृतका के भाई दीपक ने बताया कि बीती शाम (12 जून) को कनिका छत पर अकेली थी। इस दौरान बंदर उसकी तरफ बढ़े। इससे कनिका घबरा गई और गिर गई। वह घर के अंदर रहा था। आवाज आने पर वह बाहर निकला तो देखा कि बहन गिरी पड़ी है।

इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि कनिका के सिर में गंभीर चोट आई। अगर ब्लीडिंग बाहर हो जाती तो शायद कनिका बच जाती, लेकिन चोट के कारण सिर के अंदर ही ब्लीडिंग शुरू हुई है। जो उसकी मौत का कारण बनी।

दीपक ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में बंदरों के हमले की खबर आई हो। बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। कनिका के चाचा राजबीर ने बताया कि यहां पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हमने कई बार प्रशासन को इसकी सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हमें अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। उन्होंने प्रशासन से बंदरों की समस्या को हल करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। नगर निगम के कमिश्नर अभिषेक मीणा ने बताया कि समय-समय पर टीम द्वारा बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाता है। अभी कुछ समय पहले ही टेंडर खत्म हुआ है। आगामी 10 दिन में टेंडर दोबारा लगा दिया जाएगा। जल्द ही शहर में घूम रहे बंदरों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal