फसलों की गिरदावरी पर सरकार का बड़ा फैसला

348
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी के संबंध में हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। गिरदावरी में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार क्षतिपूर्ति सहायक नियुक्त करेगी। ये पटवारी के साथ मिलकर काम करेंगे। सरकार ने बारिश द्वारा खराब हुई फसल के 500 एकड़ को क्षतिपूर्ति ब्लॉक में बांटा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

अब तक हरियाणा में 5,466 गांवों के 1 लाख 82 हजार 485 किसानों ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर 11 लाख एकड़ से अधिक खराब फसल का मुआवजा मांगा है। अब तक 10.57 लाख एकड़ फसल वैरिफिकेशन का काम ही हो सका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की ओर से मई में खराब फसल का मुआवजा देने की बात कही गई है। सरकार की ओर से गिरदावरी के लिए हर क्षतिपूर्ति सहायक को ब्लॉक में नियुक्त किया जाएगा। एक क्षतिपूर्ति सहायक पटवारी के साथ मिलकर खराब हुई फसल की फोटो लोकेशन और टाइम स्टांप लगाने का काम करेगा। इसके बाद पटवारी सभी जरूरी दस्तावेज के साथ रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को सौंपेगा।

हरियाणा सरकार की ओर से इस आशय के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार ने बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी कराने का फैसला किया था। मई महीने तक सरकार की तरफ से किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal