हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज:सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को मिल सकती है मंजूरी

160
SHARE
चंडीगढ़।
आज चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में हरियाणा कैबिनेट के सभी सदस्य शामिल होंगे। आज होने वाली इस बैठक पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों की नजर है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकार कर्मचारियों से जुड़े दो अहम फैसले ले सकती है।
इस बैठक में सैनी सरकार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बना सकती है और रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल कर सकती है। इसलिए हरियाणा के कर्मचारियों की इस बैठक पर नजर है।
इसके अलावा कैबिनेट स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाने पर भी अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है। हाल ही में सैनी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन 25000 से बढ़ाकर 40000 की है।
इसके अलावा आपातकाल सेनानियों और हिंदी आंदोलनकारियों की पेंशन भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह कर दी है। आज कैबिनेट में इस घोषणा को मंजूरी देकर सरकार 1 जुलाई से बढ़ी हुई पेंशन देना शुरू कर सकती है।
हरियाणा कर्मचारियों की ये दो प्रमुख मांगें हैं, जो लंबे समय से लंबित हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा को मिले फीडबैक के अनुसार सरकारी कर्मचारियों ने भाजपा उम्मीदवारों को अपेक्षित संख्या में वोट नहीं दिए।
कई जगहों से ऐसी खबरें आईं कि सैकड़ों कर्मचारी ऐसे थे, जिन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया। कर्मचारियों की इस नाराजगी को दूर करने और उन्हें अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए पार्टी ने उनकी दो प्रमुख मांगों को स्वीकार करने का फैसला किया है। आज दोपहर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन दोनों मांगों पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने का फैसला पिछली हुड्डा सरकार ने वर्ष 2014 में लिया था। इस फैसले को लागू भी किया गया, लेकिन जब भाजपा सरकार बनी तो हुड्डा सरकार के इस फैसले को पलट दिया गया, लेकिन अब इसे फिर से लागू किया जा सकता है। प्रदेश में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिन्हें इस फैसले से फायदा मिल सकता है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal