करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद, बच्चों को दिए गिफ्ट

113
SHARE

करनाल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के इंद्री में जनसंवाद कर रहे हैं। वह यहां जैनपुर सधान गांव में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गांव में जिन बच्चों का आज जन्मदिन है उन्हें गिफ्ट दिए। बच्चों को चॉकलेट और कहानी की किताब भी दी। CM ने कहा कि अब हमारी टीम उन सभी को जन्मदिन की बधाई देती है जिन्होंने परिवार पहचान पत्र बनवाया हुआ है। जनसंवाद में कई विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं। CM जैनपुर सधान के बाद डबकौली कलां और दनियालपुर गांव में भी जनसंवाद करेंगे। वहीं 14 अगस्त को CM सुबह पुंडरक गांव के सामुदायिक केंद्र में आमजन की शिकायतें सुनेंगे। CM करनाल के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार देर रात को वह करनाल के इंद्री में पहुंचे थे। जहां पर भाजपा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया।

DC अनीश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री करनाल जिला के कई वार्डों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। जनसंवाद कार्यक्रम करके जनता की समस्याओं को हल किया गया है। जनसंवाद कार्यक्रमों की सफलता को देखते हुए इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal