मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हुए 70 वर्ष के, पीएम ने दी बधाई

138
SHARE

भिवानी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर आज 70 वर्ष के हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन्मदिवस के मौके पर हरियाणा सरकार की नशे के खिलाफ और पानी बचाने की मुहिम को और भी मजबूत करेंगे।

मनोहर लाल खट्‌टर ने 2014 में हरियाणा के सीएम बनकर सबको चौंका दिया था। BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने पहली बार जाट आंदोलन के दौरान हरियाणा में गैर जाट मुख्यमंत्री बना कर नया प्रयोग किया था। इसके बाद 2019 में भी हुए विधानसभा चुनाव में BJP-JJP की गठबंधन सरकार बनी तो फिर केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हीं पर विश्वास जताते हुए सीएम की कुर्सी पर बिठाया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 को तब के पंजाब के निंदाना गांव में हुआ। पंजाब-हरियाणा विभाजन के बाद गांव निंदाना हरियाणा के रोहतक जिले में पड़ता है। उनका परिवार 1947 में भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर निंदाना गांव में बसा।

शुरुआती दिनों में मनोहर लाल खट्टर के पिता और दादा को दूसरों के खेतों में मजदूरी भी करनी पड़ी थी। बाद में उनके परिवार ने खुद की जमीन खरीद कर खेती शुरू की। पांच भाइयों में मनोहर सबसे बड़े थे। लिहाजा छोटी उम्र से ही उन पर बड़ी जिम्मेवारी थी।

पढ़ाई के दौरान खट्टर के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। उनके पिता हरवंश लाल सब्जी उगाते थे। जब मनोहर लाल 10वीं में आए तो सुबह उठकर खेत में सब्जी तोड़ने जाते थे। फिर साइकिल पर सब्जी लादकर रोहतक मंडी पहुंचाते थे। इसके बाद स्कूल जाते। 10वीं पास करने के बाद घर के हालात को देखकर उन्होंने दुकान चलानी शुरू की।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal