हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन

153
SHARE

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात को निधन हो गया है। वे करीब 40 वर्ष के थे। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों मं संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वेंटीलेटर पर थे।

उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं।

राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था। इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं।

वह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में जाना पहचाना चेहरा थे। उनके गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंने हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी। हरियाणवी गानों को नई दिशा दी।

राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal