हिसार : सालासर से माथा टेककर आ रहे 5 लोगों की मौत

74
SHARE

हिसार।

स्यावड़ा गांव के लोगों से भरी एक पिकअप का राजस्थान के राजगढ़ में एक्सीडेंट हो गया। घटना रात करीब 1 बजे की है। इस घटना में स्यावड़ा गांव के करीब 5 लोगों की मौत हो गई।मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे में मृतकों की पहचान विमला, कृष्णा, सरस्वती, अंकित, अंजलि के रूप में हुई है। विमला और कृष्णा आपस में देवरानी जेठानी है। जबकि सरस्वती, अंकित और अंजलि उसके पोती व धोता है।

हिसार के निजी अस्पताल में 12 लोग दाखिल है। घायलों में कविता, ओमपती, सुनीता, पूजा, आंचल, प्रीति, अरनव, मनीष, माया, सोनू, सुमन के रुप में हुई है। इसमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों के हाथ, पैरों और सिर पर चोटे लगी है। राजस्थान में डाक्टरों की हड़ताल के चलते सभी घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी अनुसार गांव स्यावड़ा के एक ही परिवार के 17 लोग एक पिकअप गाड़ी पर सवार होकर राजस्थान के सालासर मंदिर से धोक लगाकर आ रहे थे। किराए पर पिकअप करके शनिवार सुबह पूरा परिवार सालासर के लिए रवाना हुआ था। रात दस बजे जब वे सालासर से चले तो रास्ते में एक जगह रूक कर सभी ने खाना खाया। पिकअप जब राजगढ़ के पास पहुंची तो ड्राइवर अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक की एक साइड से टकरा गई।

इस घटना में 5 की मौत हो गई। इसमें चार महिलाएं व एक बच्ची शामिल है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। गांव में घटना की जानकारी सुबह पहुंची। वहीं अपने परिजनों का जान चाल जानने के लिए लोग शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे हैं। घायलों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इसमें से 4 की हालत गंभीर है। राजस्थान पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal