केजरीवाल का मिशन हरियाणा शुरू,झज्जर तक बस सेवा का ऐलान

127
SHARE

चंडीगढ़।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। आप सरकार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली से एम्स झज्जर तक दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस सेवा शुरू करेगी। इसके साथ ही इस रूट पर यात्रा करने वाली महिलाओं को निशुल्क सेवा डीटीसी की ओर से दी जाएगी।

दिल्ली एम्स से हरियाणा के झज्जर AIIMS की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। बस सेवा नजफगढ़ टर्मिनल से एम्स झज्जर तक 13 जगह रूकेगी। इनमें प्रेम नर्सरी मित्रांव गांव, सुरहेरा चौराहा, रावता चौराहा, समसपुर खालसा, उजवा, मलिकपुर जार चौराहा, रावता, दौराला बॉर्डर, मकरोला, मकरोला फैक्ट्री, कलियाबास, इकबालपुर और एम्स झज्जर शामिल है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के बाद अब हरियाणा पर फोकस करना शुरू कर दिया है। 2024 चुनाव से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक हरियाणा में पार्टी की धमक बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए संगठन को भी बूथ स्तर पर बनाया जा रहा है। साथ ही लोगों से जुड़े मुद्दों पर केजरीवाल विशेष फोकस कर रहे हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal