हरियाणा में माइनस में पहुंचा पारा

84
SHARE
हिसार।
हरियाणा में पारा माइनस में पहुंच गया है। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला को छोड़कर अन्य 21 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। इन जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में -1.4 डिग्री औसत गिरावट देखी गई है।
हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद के साथ ही महेंद्रगढ़ का पारा -0.4 रिकॉर्ड किया गया है। राज्य की औद्योगिक नगर गुरुग्राम की रातें शिमला से ठंडी दर्ज की गई हैं।
यहां का न्यूनतम पारा 0.1 रिकॉर्ड किया गया है। हिसार जिले का 0.8, सोनीपत के जगदीशपुर में 1.4, मेवात का 1.6, कैथल का 1.4, सिरसा का 1.5 पारा रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने आज और कल मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार दो दिन हरियाणा में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी। रात के तापमान में और गिरावट आएगी। इससे कुछ जिलों में पारा जमने की भी संभावना बनी हुई है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal