फसल पर अब 4% नहीं, 100 रुपए क्विंटल लगेगी मार्केट फीस

317
SHARE

हरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तय किया है कि जो धान मिनिमम सपोर्ट प्राइज (MSP) पर नहीं खरीदा जाता, जैसे बासमती व डुप्लीकेट बासमती, उस पर 4 फीसदी मार्केट फीस की जगह अब सीधा 100 रुपए प्रति क्विंटल फीस लगेगी। इसमें से 50 रुपए मंडी बोर्ड और 50 रुपए हरियाणा ग्रामीण विकास फंड में जमा किए जाएंगे।

55 लाख MT खरीदा जाएगा धान

हरियाणा में धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी, जो 15 नवंबर तक जारी रहेगी। प्रदेश में लगभग 400 से अधिक मंडियों में खरीफ फसलों की खरीद के लिए प्रबंध किए गए हैं। इस बार हरियाणा सरकार ने 55 लाख MT धान की खरीद का लक्ष्य रखा है।

धान (कॉमन) के लिए 2040 रुपए प्रति क्विंटल, धान (ग्रेड-ए) के लिए 2060 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2350 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का के लिए 1962 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग के लिए 7755 रुपए प्रति क्विंटल, सूरजमुखी के लिए 6400 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली के लिए 5850 रुपए प्रति क्विंटल, तिल के लिए 7830 रुपए प्रति क्विंटल, अरहर व उड़द के लिए 6600 रुपए प्रति क्विंटल MSP निर्धारित किया गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal