प्राइवेट अस्पताल में दुष्कर्म

876
SHARE

रेवाड़ी।

जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली 2 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। अस्पताल के ही ऑपरेशन थिएटर में कार्यरत एक शख्स ने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया। बावल थाना पुलिस ने दोनों युवतियों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के बावल कस्बा में बने एक प्राइवेट अस्पताल में रिसेप्शन पर युवती काम करती है। उसके साथ अस्पताल में ही ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले सोनू नाम के शख्स ने दिसंबर 2021 में दुष्कर्म किया। उसने युवती को मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने अप्रैल 2022 में फिर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में ही हेल्पर के तौर पर काम करने वाले दूसरी लड़की के साथ भी सोनू ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने दोनों ही लड़कियों को किसी को रेप के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबकि, एक लड़की की उम्र 18 साल और दूसरी की उम्र 22 साल है। आरोपी ने दोनों ही लड़कियों के साथ अस्पताल में दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की धमकी की वजह से दोनों डरी हुई थीं, लेकिन बार-बार दुष्कर्म होने से तंग आकर हिम्मत करके दोनों ने शुक्रवार शाम बावल थाना पुलिस को शिकायत दी। बावल थाना पुलिस ने भी मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि आरोपी सोनू को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal