HCS ज्यूडिशियल ब्रांच एग्जाम हिंदी में कराने की तैयारी

121
SHARE

चंडीगढ़।

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की न्यायिक शाखा की परीक्षा हिंदी में कराने की तैयारी हो रही है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एचपीएससी को इस आशय का एक प्रस्ताव भेजा है।  मुख्य सचिव ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय को कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को हिंदी भाषा का प्रशिक्षण दिए जाने का आग्रह किया है।

हरियाणा के मुख्य सचिव ने अदालतों में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पहल शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने अधीनस्थ अदालतों के कर्मचारियों को हिंदी भाषा का प्रशिक्षण देने के लिए जिलेवाद मास्टर ट्रेनर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि हिंदी भाषा की प्रशासनिक शब्दावली भी तैयार की जाए।

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 54 आईटीआई में आशुलिति (हिंदी) का एक वर्षीय पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में अभी 1441 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal