राहुल की सदस्यता रद्द होने का हरियाणा में विरोध

135
SHARE

चंडीगढ़।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने का हरियाणा कांग्रेस में भी विरोध दिख रहा है। इसके विरोध में हरियाणा कांग्रेस सत्याग्रह की राह पर चलेगी। राज्यभर में कांग्रेसी नेता कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर पर जिला वाइज नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पार्टी अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा सहित अन्य नेता शिरकत करेंगे। हरियाणा कांग्रेस सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान दूसरे दलों के नेताओं की जॉइनिंग भी कराएगी। चंडीगढ़ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो पूर्व विधायक भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि दूसरे दल के दो पूर्व प्रत्याशी भी कांग्रेस में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द करने को लेकर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी। इस फैसले को लेकर पार्टी ऊपरी अदालत तक लड़ाई लड़ेगी। उदयभान ने कहा कि इस फैसले को लेकर हम कानूनी तौर से लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार दबाव बनाने के लिए इस तरीके के कार्य कर रही है। केंद्र की सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाएगी। उदयभान ने कहा कि विपक्ष का कोई भी नेता बोलता है तो ED- सीबीआई के जरिए डराया जाता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal