चॉकलेट लेने के बहाने दुकानदार की सोने की चेन झपटी

149
SHARE

हिसार।

हिसार में बुधवार सुबह एक दुकानदार के गले से स्नैचर चेन छीनकर फरार हो गए। स्नैचर दुकान पर चॉकलेट खरीदने के बहाने आया। जैसे ही दुकानदार ने उसे बकाया पैसे लौटाए तो बदमाश ने उसके गले से चेन झपट ली। हालांकि बुजुर्ग ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया।

शहर के भागा शाह नगर वासी अर्जुन ने बताया कि उसकी किराना की दुकान है। बुधवार सुबह करीब सवा 8 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय 2 लड़के बाइक पर उसकी दुकान पर आए। उनमें से एक युवक ने हेलमेट पहना था। युवक ने चॉकलेट मांगी।

उसने 100 रुपए की चॉकलेट दे दी। युवक ने बदले में 500 रुपए दिए। जैसे ही वह 400 रुपए निकालने के लिए गल्ले की ओर मुड़ा तो उसने उसके गले की सोने की चेन पर झपटा मारा और छीनकर भाग गए। वह पकड़ने के लिए उनके पीछे भी दौड़ा। लेकिन वह बाइक पर बैठकर फरार हो गए। अर्जुन ने बताया कि उसके सोने की चेन का वजह 2 तोले था। आरोपियों में एक युवक कालिया निवासी चंदन नगर का है। पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal