मकान में चल रहा था स्पा सेंटर, पांच लड़कियों समेत सात पकड़े

205
SHARE

रोहतक।

जिला पुलिस ने मंगलवार को शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आईएमटी थाना पुलिस की चेकिंग में स्पा सेंटर चलता पाया गया। पुलिस ने सेंटर से पांच लड़कियां और दो लड़कों को पकड़ा है। मंगलवार देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। मामले के अनुसार एसपी उदय सिंह मीणा के नेतृत्व में जिला भर में हर थाना की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। इस समय आईएमटी थाना पुलिस अपने एरिया में सर्च अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में स्पा सेंटर चल रहा है। जहां पर कई लड़कियां और लड़के मौजूद हैं। पुलिस ने मकान में छापेमारी की। पुलिस टीम को आता देखकर युवक और लड़कियां भागने लगे। पुलिस ने लड़के और लड़कियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को पता चला है कि मकान में काफी दिनों से स्पा सेंटर चल रहा था। जहां पर दिन-रात महिला-पुरुषों का आना-जाना लगा रहता है। आईएमटी थाना के एसआई रतन सिंह ने बताया कि मकान पर छापेमारी की गई है, जहां से कुछ युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal