हरियाणा विधानसभा में चंद्रयान पर घमासान

246
SHARE

हरियाणा विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने शोक प्रस्ताव पढ़कर शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल और अंबाला से सांसद स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया के निधन पर शोक जताया।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में चंद्रयान-3 को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन भी उन्होंने किया।

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर PM का योगदान रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं।

सीएम के बाद अब नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक संदेश पढ़ना शुरू किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी। सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान प्रदेश के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। उड़ीसा में रेल हादसे में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि सदन में दी गई।

25 से 29 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम बिल सरकार लेकर आ रही है। इसमें एक बिल बिल्डिंग की फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के लिए सरकार लेकर आएगी। इस बिल से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वह आवासीय और व्यवसायिक भवनों की रजिस्ट्री कर सकेंगे। सही अर्थों में लोग दुकान पर और मंजिल बनाकर उसे बचे सकेंगे। यही नियम आवासीय भवनों में भी लागू होगा।

बिल पास होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी ली जाएगी, जिसके बाद बिल के नियम बनाए जाएंगे। इसमें फ्लोरवाइज रजिस्ट्री के रेट तय होंगे।

नगर निकाय क्षेत्रों में लाइसेंसी कॉलोनी बसाने के निकायों के अधिकारों में कटौती करने का बिल सत्र में लाया जाएगा, जिसके अनुसार यदि कोई कंपनी या कोई व्यक्ति अपनी निजी जमीन पर कोई नगर योजना स्कीम लाता है तो उसके लिए नगर निगम या नगर परिषद, नगर पालिका से प्रस्ताव पास कराने की जरूरत नहीं होगी। सार्वजनिक सूचना जारी नहीं करनी होगी। आवेदन के बाद ही मंजूरी मिल जाएगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal