इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती की फिर किया महिला से रेप

393
SHARE

जींद।

शहर में एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रेप किया। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। बाद में उनमें दोस्ती हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और घर की छत पर बुलाकर रेप किया। महिला थाना पुलिस ने महिला का यौन शोषण करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में बबलू अपने परिवार के साथ रहता था। इस दौरान उनकी फ्रेंडशिप हो गई। दोनों की इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। पीड़िता का कहना है कि एक दिन बबलू ने उसे फोन कर छत पर बुला लिया।

इसके बाद उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। बबलू ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद वह शादी से भी मुकरने लगा। इस बारे में उसने बबलू के रिश्तेदारों से बात की, लेकिन कोई जवाब नही मिला। महिला का कहना है कि उसने बबलू और उसके परिवार के लोगों से कई बार शादी को लेकर बातचीत की। परिजनों ने उसकी नहीं सुनी। उसकी आवाज को भी समझौते के नाम पर दबा दिया गया। बाद में कोई चारा न देख कर महिला थाना में उसने शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बबलू, उसके चचेरे भाई गौरव, विक्रम और उनके फूफा रोशन के खिलाफ यौन शोषण करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal