अवैध संबंधों की शिकायत देने आई महिला ने थाने में निगला जहर

175
SHARE

यमुनानगर।

यमुनानगर जिले में फर्कपुर थाने में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। यह देखकर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।

वहीं थाना प्रभारी फर्कपुर शीला का कहना है कि उनके थाना परिसर में किसी महिला ने कोई जहर नहीं खाया है। महिला की शिकायत उन्हें थाना गांधीनगर से मिली थी। उसी के चलते वह थाना में आई थी, लेकिन उसने थाना परिसर में कोई जहरीली वस्तु नहीं खाई।

शिवपुरी-बी की रहने वाली मोनिका पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह उसके पति का नाम तजिंदर है, जो जगाधरी वर्कशॉप में प्राइवेट जॉब का काम करता है। 3 बेटियां हैं, लेकिन उसका कॉलोनी की रहने वाली सर्वजीत कौर उर्फ गीता के साथ विवाद चल रहा है, जिसकी कंप्लेंट उसने गांधीनगर थाना में की है। वहीं अभी तक उसे पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला, जिसके चलते उसने आज थाना फर्कपुर में जाकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal