हिसार: गोली मार कर पत्नी की हत्या

745
SHARE

हिसार।

गांव मुगलपुरा में एक व्यक्ति ने लाइसेंस बंदूक से गोली मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। गोली के छर्रे लगने से उसकी बेटी भी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। मृतका का एक बेटा पहले से जेल में है।

बताया गया है कि मुगलपुरा निवासी रामनिवास और उसकी पत्नी सुरता देवी (45) के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान रामनिवास कमरे से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर ले आया। वह अपनी पत्नी की तरफ बंदूक का मुंह कर फायर करने लगा।

इस दौरान घर में मौजूद उसकी बेटी पिता को पकड़ने का प्रयास करती है। इससे पहली गोली सुरता देवी को नहीं लगी। रामनिवास ने फिर से दूसरी गोली चला दी। यह गोली उसकी पत्नी के गले में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली के छर्रे लगने से बेटी भी घायल हुई है।

एक के बाद एक गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। पड़ोसी भी छत पर चढ़ गए ओर कुछ रामनिवास के घर में भी पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि गोली चलने के बाद देखा कि रामनिवास की पत्नी फर्श पर पड़ी हुई थी। रामनिवास मौके से फरार हो गया। रामनिवास 2 लड़के और एक लड़की का पिता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal