हरियाणा में आज 10 जिलों में यलो अलर्ट:5 में भारी बारिश होगी

1216
SHARE

 मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं।

मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है। वहीं मानसून सीजन में अब तक 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से अब तक सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

उत्तर हरियाणा के 5 जिलों के अलावा अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद जिलों को भी अलर्ट पर मौसम विभाग ने रखा है। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में उमस के कारण आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में 606 गांव और 33 शहरी क्षेत्रों में 400 नए केस आए हैं, जिसके बाद अब इनकी संख्या 8148 तक पहुंच गई है। हरियाणा में बाढ़ग्रस्त इलाकों में अब तक बुखार के 12184 मामले आ चुके हैं। 24 घंटे में इसके 266 नए मामले मिले हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal