2 युवकों की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए रेलवे लाईन पर फेंके शव

125
SHARE

रोहतक ।

सिंघपुरा क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर के नीचे पटरियों पर दो युवकों के शव मिले हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों की हत्या करके यहां पर फेंका गया है। जिसके साक्ष्य वहां आसपास भी साफ दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल के आसपास घसीटने के निशान हैं। वहीं मृतकों के शरीर पर भी घसीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

दो शव एक साथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले का पता लगने के बाद यहां पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं लोगों ने पता लगने के बाद इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी। मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं।

जहां रेलवे ट्रैक पर दोनों युवकों के शव मिले हैं। वहां आसपास घसीटने के निशान पड़े हुए हैं। जिससे साफ है कि हत्या के बाद इन दोनों के शवों को रेलवे लाइन पर डाला गया है। शवों को भी इस तरह पटरी पर डाला गया है कि रेल केवल उनके सिर के ऊपर से गुजरे। रेल से उनके सिर ही क्षत-विक्षत हुए हैं।

प्राथमिक दृष्टि से लग रहा है कि दोनों की हत्या करके यहां पर फेंका गया है। पहले उनकी हत्या की गई है। बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए उनके शवों को रेलवे लाइन पर डाला गया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। वहीं मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एफएसएल टीम इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों की हत्या के बाद शव यहां पर फेंके गए हैं। जिसके साक्ष्य वहां आसपास घसीटने के निशान, शरीर पर लगी घसीटने की चोट व आसपास में फैला खून हैं।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal