मोनिका मर्डर केस में खुलासा

1553
SHARE

भिवानी ।

सोनीपत में हुए मोनिका के सनसनीखेज मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। उसका प्रेमी सुनील उर्फ शीला पहले से ही शादीशुदा था। यह सब जानते हुए भी उसने 29 जनवरी 2022 को उससे लव मैरिज कर लिया। गुमड़ गांव में वह मौसी के घर थी तो सुनील वहां दूध लेने आता था। आरंभ में तो उसने उसे मोनिका को बहन बना कर राखी भी बंधवाई। लेकिन बाद में दोनों ने इस रिश्ते को कलंकित करते हुए शादी कर ली। रिश्ते का अंत मोनिका की जून-2022 में हत्या से हुआ।

मोनिका मर्डर केस में सोनीपत पुलिस की नाकामी की भी पोल खुली है। पुलिस 20 दिन तक मामले को दबाए रही। घर पर हमला हुआ, सीसीटीवी फुटेज सामने आयी, परिजन एसपी से भी मिले, लेकिन 20 दिन तक पुलिस नहीं जागी। बाद में मोनिका के अपहरण का केस दर्ज हुआ तो गिरफ्तारी नहीं हुई। गृह मंत्री अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच शुरू हुई।

मौसी रोशनी के घर गांव गुमड़ में रहते हुए मोनिका दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के साथ IELTS की तैयारी कर रही थी और साथ ही कंप्यूटर की कोचिंग भी ले रही थी। 5 जनवरी, 2022 को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह कनाडा चली गई।

सुनील उर्फ शीला से उसकी नजदीकी इतनी करीब थी कि सुनील से उसे कनाडा जाने के 17 दिन बाद ही 22 जनवरी को उसे वापस इंडिया बुला लिया। एक सप्ताह दोनों साथ रहे और फिर 29 जनवरी 2022 को दोनों ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। 30 जनवरी को मोनिका फिर कनाडा चली गई।

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मोनिका प्रेमी सुनील पर इतना फिदा थी कि वह कनाडा में पढ़ाई छोड़ कर अप्रैल 2022 में फिर से सुनील के पास आ गई। दोनों कई स्थानों पर घूमने गए। जून 2022 में दोनों में झगड़ा हो गया और सुनील ने गन्नौर क्षेत्र में गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। शव को गढ़ी झंझारा के फार्म हाउस में जमीन में गाड़ दिया। मोनिका के परिजनों को कई महीने तक उसकी हत्या का आभास तक नहीं हुआ। वे समझे थे कि बेटी कनाडा में है। लेकिन जून के बाद मोनिका का अपने परिजनों से संपर्क कट गया। परिवार के लोगों को भी इसके बाद अनहोनी की चिंता सताने लगी। इसके 5 महीने बाद 26 अक्तूबर, 2022 को गन्नौर में मोनिका के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई।

भिवानी CIA 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मोनिका केस में आरोपी सुनील उर्फ शीला को यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। दोनों में झगड़ा रहने लगा था। जून, 2022 को कार में गढ़ी झंझारा फार्म हाउस जा रहे थे। दोनों में फिर से झगड़ा हुआ और उसने मोनिका की गोली मार कर हत्या कर दी। शीला आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उस पर 7 केस चल रहे हैं। मजदूरों से सेफ्टी टैंक के बहाने गहरा गड्‌ढा खुदवा कर शव को दफन किया था। उपर घास उगा दी थी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal