हरियाणा में आज बारिश-ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट

329
SHARE

भिवानी।

हरियाणा में रात से ही मौसम बदला हुआ है। तेज हवा के साथ अलग अलग क्षेत्रों में 5 से 10 मिनट की बारिश लोगों को भीषण गर्मी के बीच निहाल कर रही है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आंधी और बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। 24 घंटे में रात का तापमान भी 4.9 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।

अंबाला की रात सबसे ठंडी

रात को अंबाला में न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में यहां 8.6 डिग्री तक गिरा है। अंबाला के कुछ स्थानों पर रात को ओले भी गिरे हैं। IMD के मुताबिक प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे आ गया है। ठंडी हवा के झोंके से गर्मी से राहत मिली है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal