समाज को सही दिशा देने में स्काउंट एंड गाईड का अहम रोल होता है: दुष्यंत चौटाला

95
SHARE

भिवानी।

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवा ऊर्जा व शक्ति का भंडार होते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में स्काउंट एंड गाईड का अहम रोल होता है।
उप-मुख्यमंत्री श्री चौटाला अपने जन संपर्क अभियान के दौरान वीरवार देर रात जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र से कुसुमेश्वर मंदिर में संचालित दा चंद्रशेखर रोवर ओपन ग्रुप के युवाओं को अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने इस संस्था में ई-लाईब्रेरी स्थापित करने व अन्य संसाधनों के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। भारत स्काउड एंड गाईड बच्चों को अनुशासन में रहने के साथ-साथ में सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है, जो कि बहुत जरूरी है।
श्री चौटाला ने अपने संबोधन के माध्यम से युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में बच्चे नशे के प्रति आकर्षित होते है लेकिन बाद में नशे से छुडकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस दौरान भारत माता मंदिर के महंत माई जी महाराज व संस्था के कोर्डिनेटर लक्ष्मण गौड ने उप -मुख्यमंत्री श्री चौटाला को बताया कि दा चंद्रशेखर रोवर ओपन ग्रुप में लगभग 120 से भी अधिक बच्चे हैं। इन बच्चों द्वारा नागरिकों को नशा मुक्ति, स्वच्छता और जमीन को जहरीले पदार्थों से बचाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कैलाश गिरी महाराज भी मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal