ओलम्पिक में भारत हैंडबॉल में पदक जीते,इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहें हैं- दिग्विजय चौटाला 

91
SHARE
भिवानी ।
वीरवार को विश्व हैंडबॉल दिवस पर गांव धनाना में  आयोजित सम्मान समारोह में हैंडबाल एसोसिएशन आफ इंडिया अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे । हैंडबाल राष्ट्रीय अध्यक्ष का भीम अवार्डी और हरियाणा हैंडबॉल महासचिव संदीप कोटिया की अगुवाई में स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारा प्रयास और लक्ष्य ओलम्पिक में हैंडबॉल का पदक जीतना है और हैंडबॉल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। चौटाला ने कहा कि आज देश में हैंडबॉल के खेल को पसंद किया जा रहा है जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। गांव धनाना में हैंडबॉल का उचित स्तरीय इंडोर स्टेडियम बने इसके लिए उन्होंने कहा कि गांव की पंचायत के प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मार्फत हर सम्भव कोशिश की जाएगी। दिग्विजय सिंह चौटाला ने हैंडबॉल खेल को आगे बढ़ाने की नींव रखते हुए 21 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एसोसिएशन को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव धनाना  उदयीमान हैंडबॉल खिलाड़ियों का हब है। लिहाजा भविष्य में भी वे यहां आकर खिलाड़ियों की सहायता करेंगे।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा निर्माता जननायक चौधरी देवीलाल जी की 15 फुट की प्रतिमा जो मैटल धातु से बनी होगी को गांव में पंचायत द्वारा पारित जगह पर लगवाने की घोषणा भी की।
उन्होंने मंच के माध्यम से हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त करने पर केन्द्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और इंडियन ओलम्पिक संघ अध्यक्ष श्रीमति पीटी ऊषा का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में हैंडबॉल खेल ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीते इसके लिए हैंडबॉल खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने हैंडबॉल दिवस पर केक काटकर हैंडबॉल को आगे भी हर सम्भव मदद करने की बात कही।
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया। राज्य महासचिव संदीप कोटिया ने हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का परिचय करवाया वंही दिग्विजय ने बैठक में खिलाड़ियों को तैयारी से लेकर एसोसिएशन की आगामी रूपरेखा के लिए निर्देश देते हुए कहा कि हैंडबॉल खेल को आगे बढ़ाने का सबसे ज्यादा दारोमदार हरियाणा का है। हरियाणा खेलों की नर्सरी है इसलिए हैंडबॉल खिलाड़ियों को तैयारियां करने में कोई कमी नहीं आए। दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal