चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भिवानी निवासी अनुज की गोली मारकर हत्या

2521
SHARE

भिवानी हलचल, अभय ग्रेवाल।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों के घर पर आकर रविवार रात दो युवकों ने गोलियां चला दीं। इसमें एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक छात्र की पहचान अनुज निवासी भिवानी और घायल छात्र की पहचान पवनीत के रूप में हुई है, जो कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

दोनों गांव भागोमाजरा में पड़ती सरपंच कॉलोनी के एक घर में किराए पर रहते थे। आसपास के लोग गोलियां चलने की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर दोनों घायल छात्रों को देखकर उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ ले गए। वहां पर अनुज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पवनीत को प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर अब पवनीत का इलाज चल रहा है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal