किसानों को 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : किरण चौधरी

100
SHARE

भिवानी :

पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है तथा उनके समक्ष अब अगली फसल की बुवाई की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे इस मुश्किल समय में किसानों को थोड़ी राहत प्रदान करते हुए ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। किरण चौधरी सोमवार को गांव मनसरवास, सुंगरपुर, खारियावास, धारणबास, देवराला, खापड़वास, इंदीवाली, लडियावाली, बिजनबास, ढ़ाणढ़ाणी, पोकरवाास, लालावास, बाबरवास, चांदवास आदि गांवों में ओलावृष्टि प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रही थी।

इस दौरान प्रेम स्वामी, धर्मबीर स्वामी, नवीन पंघाल, वेदपाल स्वामी, मनजीत स्वामी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। इस मौके पर किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से ना केवल जनता, बल्कि उनके खुद के कार्यकर्ता भी परेशान हो चुके है। क्योंकि भाजपा सरकार आमजन व कार्यकर्ताओं की सुनने की बजाए तानाशाही से सरकार चलाने में विश्वास रखती है। इसीलिए आज बड़ी संख्या में लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहे है। वही ओलावृष्टि प्रभावित खेतों का निरीक्षण करते हुए किरण चौधरी ने किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय है तथा अब मौसम की मार ने उसको और भी बर्बादी की तरफ धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि के काण किसानों की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। ऐसें में राज्य सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवजा दे।

इस अवसर पर चेयरमैन शीशराम, सुनील शास्त्री, जयपाल चेयरमैन, सत्यनारायण शर्मा, प्रदीप गोलागढ़, कुलदीप मनसरवास, सुभाष गोलागढ़, सुखबीर खैरपुरा, जितेंद्र लडियावाली, अशोक सरपंच, अनिल वाईस चेयरमेन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal