भिवानी में जमीन विवाद में भाइयों को मारी जेली

210
SHARE

भिवानी।

जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों पर जेली से हमला किया गया। साथ ही खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंद दिया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांव रिवाड़ी खेड़ा ढाणी लालसिंह निवासी भीम सिंह ने बताया कि खेती बाड़ी का काम करता है।  सुबह अपने खेत में था, उसी समय गांव सिरसा घोड़ा निवासी मनजीत, राजेश, गुलाब, ढिल्लू व खरक कलां निवासी नीति अपना ट्रैक्टर लेकर आए। कपास की फसल में से ट्रैक्टर निकालने लगे तो उसने सूखी फसल में से ट्रैक्टर ले जाने से मना कर दिया। मनजीत ने ट्रैक्टर से उतर कर उसे पकड़ा और ढिल्लू ने मुंह पर मारा। गुलाब ने अपने हाथ में ली जेली उसके पैर पर मारी। शोर सुनकर भाई श्याम सिंह भागकर आया तो ढिल्लू ने डंडा श्याम सिंह के सिर में मारा। इसके बाद दोनों भाइयों को लात घुंसों व डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। भीम सिंह ने बताया कि आरोपियों के साथ जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर यह हमला किया गया है।

उसने बताया कि शोर सुनकर उसकी पत्नी भाग कर आई तो उसे देखकर हमलावर उनको छोड़ कर चले गए। धमकी दी कि आज तो तुझे छोड़ दिया। मौका मिलने पर तुझे जान से मार देंगे। लड़का कपिल उन्हें सरकारी अस्पताल भिवानी लेकर आ गया। घायलों के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal