भिवानी: जहर मुक्त प्राकृतिक खेती व पर्यावरण सरंक्षण को लेकर महायज्ञ 21 मार्च से

105
SHARE

भिवानी।
लघु कांशी भिवानी में पहली बार जन कल्याण,जहर मुक्त प्राकृतिक खेती एंव पर्यावरण संरक्षण हेतु 108 सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ 21 मार्च से 30 मार्च तक राधा स्वामी संत्संग भवन भिवानी में होगा।

यह जानकारी भिवानी शहर की 20 सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त रूप से बनाई गई कमेटी के प्रमुख समाज सेवी जवाहर मिताथलिया,नन्दराम धानिया, ओपी नन्दवानी,नत्थूराम केड़िया, जयभगवान सिंघल,विवेक राज शर्मा,राजकुमार डुडेजा,साधुराम कोच,दीवानचंद रहेजा व प्रिया असीजा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इसी क्रम में 21 मार्च को भव्य कलश व शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे खाखीबाबा मन्दिर से शुरू होकर राधा स्वामी सत्संग भवन भिवानी होगी इसके अलावा 23 मार्च को जिसमें प्रमुख धर्मप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र 108 ट्रैक्टर ट्रॉलीयो के माध्यम से समूचे शहर में 108 कुंडीय हवन यज्ञ होगा।
22 मार्च को हवन यज्ञ का शुभारंभ महामंडलेश्वर श्री स्वामी धर्मदेव जी महाराज द्वारा होगा,23 मार्च को परम् संत हुजूर कंवर साहेब जी महाराज के पावन सानिध्य में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मेहमान गुजरात के राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत जी 11 हजार परिवारों को जहर मुक्त प्राकृतिक खेती की शपथ दिलाएंगे।
इसके अलावा 30 मार्च वीरवार तक प्रतिदिन महायज्ञ होगा।कमेटी प्रमुखों ने संयुक्त रूप से बताया कि 30 मार्च को अंतिम दिन विशाल संकीर्तन महोत्सव का भी आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि राधा स्वामी सत्संग भवन भिवानी में इस बड़े आयोजन में धर्म प्रचारक जगत गुरु यज्ञ सम्राट मां त्रिपुर सुंदरी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री हरिओम महाराज 108 कुंडीय यज्ञ में 216 दम्पति यजमानों के साथ प्रतिदिन जनकल्याण की आहुति डलवायेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रचण्ड चंडी महायज्ञ में जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर अशोक गिरी महाराज,जोगीवाला मन्दिर प्रमुख वेदनाथ महाराज,महामंडलेश्वर सन्त शिरोमणि बाल योगिनी साध्वी करुणा गिरी जी,प्रणामी आश्रम प्रमुख स्वामी सदानन्द महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज,हनुमान जोहड़ी प्रमुख महंत चरणदास महाराज,भारत माता मंदिर प्रमुख माई महाराज,खाखीबाबा मन्दिर प्रमुख राम कृपा दास जी महाराज का पावन सानिध्य भी रहेगा।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal