चरखी दादरी की छात्रा ने एमडीयू में किया सुसाइड

1093
SHARE

रोहतक।

हरियाणा के रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में शुक्रवार रात को छात्रा के सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आया है। छात्रा के पिता ने शिकायत देते हुए कहा कि उसकी बेटी को एक युवक तंग करता था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आज मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

चरखी दादरी के गांव रानीला निवासी रिटायर्ड फौजी भरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको दो बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी करीब 23 वर्षीय दीक्षा एमडीयू में M.SC की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दीक्षा गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती थी। शुक्रवार रात करीब सवा 8 बजे एमडीयू से हॉस्टल वार्डन का फोन आया और उन्हें यूनिवर्सिटी में जल्द आने के लिए कहा।

हॉस्टल प्रशासन द्वारा बुलाए जाने के कारण वे तुरंत एमडीयू में पहुंचे। हॉस्टल के बाहर काफी लड़के खड़े हुए थे। उन्होंने हॉस्टल का शीशा तोड़कर देखा तो उसकी बेटी दीक्षा पंखें पर चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई थी। वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से उतारा।

भरत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने अपने स्तर पर बेटी के सुसाइड करने के बारे में पता लगाया। जानकरी मिली कि उसकी बेटी को दिपांशु नाम का युवक तंग करता था। जिसके कारण दीक्षा ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकायत में उन्होंने मामले की गहनता से जांच करने व आरोपी को सजा दिलाने की गुहार लगाई।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal