भिवानी :महिला आयोग वाइस चेयरपर्सन सोनिया जेल निरीक्षण के लिए पहुंची,अफसरों में हड़कंप

88
SHARE

भिवानी।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल आज सोमवार को भिवानी जेल में निरीक्षण के लिए पहुंची। उनके जेल में पहुंचने से जेल अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सोनिया अग्रवाल ने सबसे पहले जेल का रिकॉर्ड चेक किया और इसके बाद उन्होंने कैदी एवं विचाराधीन कैदियों से सुविधाओं-समस्याओं व अन्य मसलों पर चर्चा। महिला बंदियों की समस्याएं भी सुनी। जेल डिप्टी सुपरीटेंडेंट नरेश कुमार को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल सोमवार को अचानक से जिला जेल पहुंच गई। वाइस चेयरपर्सन ने सबसे पहले जेल के गिनती रिकॉर्ड को चेक किया। इसकी उपरांत उन्होंने जेल के रसोई घर, बाथरूम व अन्य स्थानों को चेक किया। इस दौरान पुरुष बंदियों ने अपनी अनेक प्रकार की समस्याएं भी उनके सामने रखी। खाना अच्छी क्वालिटी का दिए जाने की मांग की।

चेयरपर्सन के समक्ष कुछ कैदियों ने कहा कि उन्हें खाना कच्चा व घटिया किस्म का दिया जा रहा है। इससे उनका स्वास्थ्य खराब रहता है। इस पर वाइस चेयरमैन जेल प्रशासन को अच्छा खाना कैदियों को दिए जाने की आदेश दिए। साथ ही कैदियों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप भी कराए जाने की आदेश दिए।

वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने जिला जेल में बंद महिला कैदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिला कैदियों ने अनेक प्रकार की समस्याएं उनके समक्ष राखी। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार को महिला कैदियों की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दूर की जाए की आदेश दिए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal