खेल-खेल में बच्चे की मौत

114
SHARE

अंबाला।

अंबाला में 8 साल के मासूम की खेलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गई। घटना अंबाला सिटी के न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी की है। बच्चा शुक्रवार शाम को अपने घर की छत पर खेल रहा था, जब परिजनों ने संभाला तो बेसुध हालत में पड़ा था। परिजन अफरा-तफरी में अंबाला सिटी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय वंश खेलने के लिए छत पर गया था। उस दौरान खेलते वक्त उसके गले में रबड़ वाली रस्सी अचानक फंस गई। रस्सी मोंटी वाले दरवाजे पर लगी हुई थी। बच्चे के पिता दीवान धोबी हैं। वंश की दो बड़ी बहने हैं। दीवान चंद ने बताया कि उसका बड़ा बेटा वंश घर पर पहली मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से खेल रहा था। उसकी बहन भी उसके साथ खेल रही थी। कुछ देर खेलने के बाद बहन नीचे चली गई। वंश अकेला ही रस्सी से खेल रहा था। यह रस्सी सीढ़ियों के साथ लगे दरवाजे को बंद होने से रोकने के लिए बांधी हुई थी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal