पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक सात चरणों में होगा चुनाव, 10 मार्च को आएगा रिजल्ट

360
SHARE

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। भाजपा और सपा दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव अहम है। दरअसल उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है। सियासी तौर पर यह राज्य वैसे भी ज्यादा मायने रखता है। सपा ने भी इस बार प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वर्तमान में भाजपा और सपा के बीच ही मुख्य मुकाबला दिखायी दे रहा है। प्रदेश में मायावती की बसपा, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और अन्य कई छोटे दल भी मैदान में उतरेंगे। अब तक सपा ने कई छोटे दलों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal