बेटे को गोली मारने के बाद बाप ने खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

240
SHARE
भिवानी 09 दिसंबर। हरियावास गांव में एक युवा किसान ने खेत में ले जाकर अपने 7 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। बाद में पिता ने अपने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली। घायल पिता पुत्र को परिजन हिसार के निजी अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की वजह क्या रही इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
 रविवार दिन में करीब दो बजे हरियावास गांव निवासी संदीप (35) घर से अपने  बेटे को लेकर खेत में गया था। वहां जाने के कुछ समय बाद उसने अपने सात वर्षीय पुत्र मयंक पर गोली चला दी। गोली लगने से मयंक घायल होकर जमीन पर जा गिरा। मयंक पर गोली चलाने के बाद संदीप ने अपनी कनपटी पर भी गोली दाग दी। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वे सकते में आ गए और पिता पुत्र दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही मयंक की मौत हो गई।

थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पिता, पुत्र के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है जिनका सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि अभी घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी मामले की जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, संदीप अपने दो भाईयों में बड़ा था। संदीप के एक ही लडक़ा था। संदीप के पास खेती के लिए अच्छी खासी जमीन थी। इसके अलावा गांव में साधन संपन्न लोगों में गिनती होती थी। अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव अचंभित है कि कैसे संदीप ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया जिससे उसका हंसता खेलता परिवार बिखर गया। ग्रामीणों के अनुसार, संदीप अपने बेटे से बेहद प्यार करता था व हमेशा अपने साथ रखता था। संदीप का छोटा भाई भी उसकी खेती के काम में ही मदद करता है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे

Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal