मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज से फिर फील्ड में

224
SHARE

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे चरण के जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से शुरू करेंगे। सुबह महेन्द्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा में 3 जगह जनसंवाद करने के बाद शाम को रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा में पड़ने वाले खंडोडा गांव में लोगों से रूबरू होते हुए उनकी शिकायतें सुनेंगे।

CM मनोहर लाल के दौरे को देखते हुए दोनों ही जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। मुख्यमंत्री 28 से 30 जुलाई यानी 3 दिन तक रेवाड़ी जिले में रहेंगे। 3 दिन में वे जिले की 2 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए 6 जगह जनसंवाद करेंगे। पहले चरण में भिवानी, पलवल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और महेंद्रगढ़ में जनसंवाद प्रोग्राम हुए। इन सभी जिलों में उन्हें किसी न किसी प्रोग्राम में विरोध झेलना पड़ा था।

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह दिल्ली से हेलिकॉप्टर से सीधे महेन्द्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट में पड़ने वाले कनीना में 9 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद कनीना की पुरानी अनाज मंडी में 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक जनसंवाद होगा। सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर कनीना में ही वे 20 मिनट योगेश अग्रवाल के घर पर चाय पीने जाएंगे।

अगला पड़ाव अटेली के गांव सुंदरह में होगा, यहां CM 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक जनसंवाद करेंगे। यहीं पर वे सुरेश यादव के घर पर लंच करेंगे। दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 40 मिनट तक अटेली के राजकीय महिला महाविद्यालय में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

मुख्यमंत्री 28 और 29 जुलाई को रात्रि विश्राम रेवाड़ी जिले में ही करेंगे। शाम को 5 बजकर 25 मिनट पर हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री सीधे रेवाड़ी के गांव खंडोडा पहुंचेंगे। साढ़े 5 से शाम 7 बजे तक यहां जनसंवाद के बाद उनका बावल के रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम होगा। शनिवार 29 जुलाई को जन संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव जड़थल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव संगवाड़ी में बूस्टिंग स्टेशन के नजदीक पंचायती भूमि पर व धारूहेड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जन संवाद करते हुए जनता से सरकार की नीतियों का फीडबैक लेंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal