हरियाणा के मंत्रियों के विभाग बदले

186
SHARE
चंडीगढ़।
12 विभागों के मर्जर के बाद मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। गृह मंत्री को इस बदलाव में बड़ा झटका लगा है। उनसे दो विभाग वापस ले लिए गए हैं। इसमें साइंस एंड टेक्नोलॉजी और तकनीकी शिक्षा चले गए हैं। कंवर पाल गुर्जर के पास शिक्षा विभाग बना रहेगा।
हायर एजुकेशन कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को दे दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग कंवर पाल गुर्जर के पास ही रहेगा। इसके साथ ही कंवरपाल गुर्जर को पर्यावरण वन्य प्राणी विभाग की जिम्मेदारी सीएम मनोहर लाल ने दी है। सहकारिता मंत्री बनवारी लाल को जन स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है। बनवारी लाल के पास सहकारिता विभाग पहले ही है, अब उनको जन स्वास्थ्य विभाग भी दिया गया है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal