महेंद्रगढ़ में ओलावृष्टि से भारी नुकसान

243
SHARE

 महेंद्रगढ़ ।

रविवार शाम को क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ। एक से डेढ़ घंटे हुई तेज हवाओं के साथ आई बारिश,ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल खेतों में बिछ गई है। ओलो से फसल खराब होने के बाद एक किसान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कृषि मंत्री से 1 महीने में मुआवजा देने की गांग की है। साथ ही कहा है कि नहीं तो किसान मारे जाएंगे। वह भी इतना बड़ा कदम उठाएगा कि समझ में भी नहीं आएगा यह क्या हुआ।

किसान मनसुख, रोहतास लाटा, रमेश ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गई। बारिश के कारण गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई है और किसान प्रकृति के इस रूप के आगे मायूस दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है।

वही गांव बसई के एक किसान के खेत में हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब हो गई। उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि नेता, मंत्री व समाजसेवी आएंगे फोटो खिंचवा आएंगे, अखबारों में देंगे, लॉली पॉप चूसने को देंगे और आश्वासन देकर चले जाएंगे। अब हम उनके चक्र में नहीं आएंगे।

पिछली बार फसल को नुकसान हुआ था तब भी आए थे उन्होंने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। खासकर उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि सबसे अधिक वे लोग मारे गए, जिन्होंने माल पर 30 से 40 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से रुपए पहले दे रखे हैं। उन्होंने एक बड़ी बात कही कि 1 महीने में प्रदेश के कृषि मंत्री, नेता, मंत्री व समाजसेवी किसानों के लिए कुछ कर दो, नहीं तो इतने किसान मारे जाएंगे, इस बार समझ में नहीं आएगा। वह लाइव आकर एक ऐलान करना चाहता है कि (अपने खेत की ओर इशारा करते हुए) कहा की अगर सरकार ने खेती का मुआवजा नहीं दिया तो वह अगले महीने अप्रैल में इतना बड़ा कदम उठाएगा कि प्रदेश के कृषि मंत्री के भी समझ में नहीं आनी, इतना बड़ा कदम उठाकर क्या कर दिया। दूसरी तरफ स्थानीय विधायक राव दान सिंह का एक बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से वे मांग करते हैं कि ओलावृष्टि से खराब हुई किसानों की फसल का तुरंत गिरदावरी करवा। किसानों की ओलावृष्टि में खराब हुई फसल का प्रति एकड़ 40 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal