प्रेम विवाह करने वाले पति ने काटी पत्नी की गर्दन

784
SHARE

फतेहाबाद।

भूना खंड के गांव सनियाना में ननिहाल आए पति-पत्नी में शनिवार सुबह झगड़ा हो गया। पति ने इसके बाद पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से महिला के गले में कई कट लगे हैं। उसकी हालत गंभीर है और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिसार के गांव गंगवा निवासी सोनू ने पंचकूला की रहने वाली पूजा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को दोनों इसी मामले को लेकर सोनू के ननिहाल गांव सनियाना आ गए थे। जहां शाम को दोनों में समझौता हो गया, लेकिन बाद में फिर उनमें झगड़ा हो गया। सुबह उनमें झगड़ा हुआ तो सोनू ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। घायल को तुरंत भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भूना थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच पड़ताल जारी है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal