मनोहर लाल की दुबई यात्रा: पासपोर्ट भूलने की चर्चाएं मीडिया में पढ़कर मजा आया

231
SHARE

हरियाणा CM मनोहर लाल की दुबई यात्रा के दौरान पासपोर्ट भूलने का किस्सा खूब चर्चा में है। इस बीच CM ने भी पासपोर्ट भूलने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि मेरी इस भूल पर कई तरह की चर्चाएं मीडिया में रहीं, उन्हें सुनकर, पढ़कर मजा बहुत आया। पूरा किस्सा खुद सुनाया CM ने कहा कि दुबई यात्रा पर मेरे साथ 4 लोग गए थे। पहले मेरी टिकट बिजनेस क्लास की थी। बाद में रद्द होने पर इकोनॉमी क्लास में की गई। मैंने दो घंटे देरी से 4 घंटे का सफर किया। इससे कुछ मेरे अपने और कुछ विरोधी लोग हैरान हैं कि हरियाणा का CM भी इकोनॉमी क्लास में सफर करता है।

CM मनोहर लाल के साथ दुबई यात्रा पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भी शारजाह सफारी पार्क देखने गए थे। यह पार्क लगभग 2000 एकड़ में फैला है। यहां अफ्रीकन जानवरों को रखा गया है। CM ने पार्क की तारीफ करते हुए कहा कि जहां रेत ही रेत थी, वहां जानवरों के लिए अच्छा काम किया गया है। CM इसी की तर्ज पर गुरुग्राम और नूंह में सफारी पार्क बनाना चाहते हैं।

हरियाणा का यह वर्ल्ड का सबसे बड़ा सफारी पार्क होगा। इसका एरिया 10 हजार एकड़ में होगा। CM मनोहर लाल शारजाह (दुबई) के जंगल सफारी के दौरे के बाद इसकी घोषणा कर चुके हैं। CM ने कहा कि हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में डेवलप करने की दिशा में सफारी पार्क एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal