रोहतक: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस को घेरा

94
SHARE

रोहतक।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को रोहतक पहुंचे। यहां उन्होंने पद्मश्री किशन दास की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान CM ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मै व मेरा परिवार पहले की नीति पर काम किया जा रहा है। जबकी भाजपा में देश पहले और खुद व परिवार बाद में की नीति पर काम किया जाता है। देश पहले की नीति पर काम करने वाले लोगों का स्वागत है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2019 में रोहतक में जो हुआ था वह अबकी बार नहीं होना चाहिए। रोहतक से भी विधानसभा चुनाव में कमल का फूल खिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को रोहतक जिले के करीब 77 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्‌डा सीएम रहते हुए खुद के पिता का ही स्टैच्यू लगाने की चाह रखते थे। जिसका भाजपा ने विरोध किया तो मुख्य चौक के साइड में लगानी पड़ी। कांग्रेसी नेता रहे पद्मश्री किशन दास के स्टैच्यू लगाने की मांग उठती रही थी। लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

वहीं आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टुटेजा को नजरबंद किया गया। आम आदमी पार्टी रोहतक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की घोषणा कर चुकी थी, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal