हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में 11 एजेंडे पास

147
SHARE

CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 12 एजेंडे रखे गए, जिसमें से 11 की मंजूरी मिल गई। कैबिनेट ने HSGPC की 41 मेंबरी एडहॉक कमेटी बनाने का फैसला किया। इसके लिए सरकार जल्द ही ऑर्डिनेंस लाएगी। इसके साथ ही NCR के महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजना की DPR को भी मंजूरी दे दी।

कैबिनेट की बैठक के बाद CM हरियाणा मनोहर लाल खट्‌टर ने बताया कि रेजांगला चौक, गुरुग्राम से सेक्टर 21, द्वारका के बीच बेहतर कनेक्टविटी देने के लिए द्वारका मेट्रो रेल कनेक्टिविटी परियोजना की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी गई है। 1687 करोड़ के डीपीआर का ये कार्य 2023 से शुरू होकर 2027 तक पूरा होगा।

फरीदाबाद के FMDA की मंजूरी
हरियाणा के CM मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद के विकास कार्यों में तेजी आएगी। कैबिनेट ने फरीदाबाद जिले के लिए GMDA की तर्ज पर FMDA की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पदमा योजना के मसौदे को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इस योजना से पूरे राज्य में वन ब्लॉक वन प्रोडेक्ट के तर्ज पर 143 ब्लॉकों में लघु उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

जेलों में सुधार के लिए 32 प्रस्तावों को मंजूरी
हरियाणा सरकार जेलों में बंद कैदियों के सुधार पर फोकस कर रही है। इसके लिए कैबिनेट बैठक में जेलों में सुधार के लिए 32 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई है। इसमें कैदियों की डाइट के साथ-साथ कैदियों से मिलने, खेल, योगा जैसी चीजों को जोड़ने के अलावा पेशी के लिए भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के सुधार किए जाएंगे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal