पत्नी झगड़ कर चली गई; परेशान पति ने डेढ साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

491
SHARE

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला पति से झगड़ा कर अपने मायके चली गई। इससे परेशान होकर उसका पति अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूद गया। दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी को दोनों के शव बड़ी क्षत-विक्षत हालत में मिले। पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।

किसी को आभास नहीं था कि सुसाइड करेगा

जीआरपी के अनुसार शुक्रवार को समालखा में दीवाना गांव के पास सुपरफास्ट ट्रेन के आगे यह हादसा हुआ है। मूल रुप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला लालबाबू (30) पानीपत के समालखा के गांव खलीला में 3 माह से रह रहा था। उसकी पत्नी पुतुल देवी और डेढ साल का बेटा शंकरलाल भी साथ रहते थे। लालबाबू गांव के ही एक ईंट भट्‌टा पर काम करता था।

बताया गया है कि उसकी पत्नी 14 जनवरी को उससे झगड़ा कर के मायके चली गई थी। उसने पता किया तो वह अपने मायका नहीं पहुंची। इसको लेकर लालबाबू परेशान रहने लगा। वह शराब भी पीने लगा। इसी परेशानी के चलते उसने आज अपने बेटे को भट्‌टे स्थित झुग्गी से उठाया और वहां से चला गया। जब वह वहां से जाने लगा तो किसी को उसके इतने बड़े कदम उठाने का आभास नहीं था।

2012 में हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि लालबाबू की शादी पुतुल देवी से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच काफी झगड़ा रहता था। पत्नी लालबाबू पर शराब पीने और झगड़ा करने के आरोप लगाती थी। वह अक्सर झगड़ कर घर से चली जाती थी। शादी के बाद से वह करीब 20 बार लंबे-लंबे समय के लिए घर से चली गई। काफी बार पंचायत भी हुई। मगर उनके झगड़े का कोई हल नहीं निकला।

 

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे

Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal