भिवानी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:विधवा भाभी के साथ रिलेशनशिप में था

866
SHARE

भिवानी।

बैंक कॉलोनी में विधवा भाभी के साथ रिलेशनशिप में रह रहे 26 वर्षीय युवक फांसी का फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आज आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके यव को फंदे से उतार कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। युवक के पोस्टमार्टम डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा किया जाएगा। परिजन उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

जानकारी अनुसार हांसी निवासी संतोष ने बताया कि उसके बड़े बेटे विक्की की 13-14 साल पहले मौत हो गई थी। विक्की ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। विक्की की पत्नी पूजा उसके बाद अपने घर चली गई थी। अब वहां से पूजा करीब 6 माह पहले उनके घर आई थी। इसके बाद वह रिश्ते में अपने देवर लगने वाले 26 वर्षीय बादल के साथ भिवानी के तोशाम में आकर रहने लगी।

संतोष ने बताया कि तोशाम से फिर हांसी आ गई। कुछ दिन वहां रहने के बाद पूजा बादल को अपने साथ लेकर भिवानी की बैंक कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रिलेशनशिप में रहने लगी। आज सूचना मिली कि बादल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बादल की मां संतोष ने बताया कि वह भिवानी पहुंचे तो उनका बेटा फांसी पर लटका हुआ था और चारपाई उसके नीचे लगी हुई थी। उसका पूरा शरीर चारपाई पर था। इससे साफ लग रहा था कि उसकी हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी पर लटकाया गया है।

पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्य डॉक्टर की टीम गठित की गई है। रिलेशनशिप में रह रही महिला को थाने बुला कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal