घर से बुलाकर युवक का मर्डर

889
SHARE

रोहतक।

गांव लाखनमाजरा में एक व्यक्ति की तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या को हादसा दिखाने के लिए लाश को गांव के ही जोहड़ (तालाब) में डाल दिया। हत्या का उस समय पता लगा जब ग्रामीणों ने सुबह मृतक का शव जोहड़ में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शव को बाहर निकाला तो उसके चेहरे व सिर पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान थे। मृतक की पहचान गांव लाखनमजारा निवासी करीब 35 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुंदर के रूप में हुई है।

सुरेंद्र शुक्रवार रात को अपने घर पर ही था। इसी दौरान दो व्यक्ति उसे बुलाने के लिए आए थे। जिसके बाद सुरेंद्र उन दोनों के साथ चला गया। लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह जब ग्रामीण पशुओं को जोहड़ में पानी पिलाने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि एक शव जोहड़ में तैर रहा है। इसकी सूचना पर ग्रामीण जोहड़ पर एकत्रित हो गए।

सिर व चेहरे पर चोट के निशान
शव को पानी से बाहर निकाला तो उसके सिर व चेहरे पर लगे चोटों के निशानों से खून तक बह रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की तय तक जाने के लिए जानकारी जुटा रही है। परिवार वालों से भी बात की जा रही है।

घसीटने के निशान मिले
जोहड़ में जहां पर शव मिला वहां से कुछ ही दूरी पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। साथ ही वहां खून भी बिखरा हुआ है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि पहले सुरेंद्र की हत्या की गई है। उसके बाद उसके शव को घसीटते हुए ले जाकर जोहड़ के पानी में डाल दिया, ताकि लोगों को लगे कि सुरेंद्र की पानी में डूबने से मौत हुई है।

मिलनसार था सुरेंद्र
परिवार वालों का कहना है कि सुरेंद्र काफी मिलनसार व्यक्ति था। जिसकी किसी से कोई दुश्मनी तो दूर, कभी कहासुनी भी नहीं हुई होगी। लेकिन अब सुरेंद्र की हत्या के कारण परिवार वाले भी समझ नहीं पा रहे कि किसने और क्यों की है। सुरेंद्र की किसी के साथ भी रंजिश तक नहीं थी। सभी के साथ हंसकर व मिलकर चलता था।

जांच के बाद स्पष्ट होगा मामला : SHO
पुलिस थाना लाखनमाजरा के SHO रणबीर सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई लेकर जाया गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal