लुटेरी दुल्हन का छठा पति:पुलिस को बताया- बिचौलिए ने लिए थे 2 लाख, 7 दिन बाद चली गई थी मायके

276
SHARE

 पानीपत।

हरियाणा के पानीपत जिले की लुटेरी दुल्हन का छठा पति भी पुलिस के सामने आ गया है। उसने दावा किया है कि उसकी भी अंजू के साथ शादी हुई थी। बिचौलिए ने 2 लाख लेकर शादी करवाई थी। अंजू के खिलाफ पानीपत में तीन मुकदमे पहले दर्ज हो चुके हैं। अब इस दुल्हन का पानीपत से चौथा पति भी सामने आया है, जिसकी शिकायत पर समालखा थाना पुलिस को दी है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अंजू समेत तीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120B,494 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

शादी के 7 दिन बाद चली गई थी मायके

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गौरव (26) गांव किवाना निवासी ने बताया कि उसकी शादी 13 जनवरी 2022 को अंजू (35) निवासी दुर्गा कॉलोनी सेक्टर 6 करनाल के साथ हुई थी। यह शादी अमित पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी गांव राजपुर जिला सोनीपत ने 2 लाख रुपए लेकर करवाई थी।

अमित उसे, उसकी बहन व जीजा को बाला निवासी गली नंबर 1 शिव कालोनी करनाल के घर गया और उसकी शादी अंजू के साथ करवा दी। शादी के कुछ दिन बाद 20 जनवरी को अंजू ससुराल से अपने घर करनाल चली गई। इसके बाद उसने गौरव के साथ वापस ससुराल आने से मना कर दिया था।

गौरव का कहना है कि शादी में उन्होंने चांदी की चुटकी, पाजेब व सोने की नाक की नथली दी थी। यह भी अंजू अपने साथ ले गई थी। गौरव के बार-बार कहने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। गौरव का कहना है कि अब उसे पता लगा कि अंजू ने उससे शादी करने के बाद दो शादियां और कर ली हैं, जिसमें एक शादी राजेंद्र निवासी गांव नौल्था के साथ 21 फरवरी को की थी।

इनसे हुई लुटेरी दुल्हन की शादियां

लुटेरी दुल्हन का शिकार हो चुके नौल्था निवासी पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया था कि अंजू की पहली शादी सतीश निवासी खेड़ी करम शामली के साथ हुई थी। इससे एक बच्चा भी है। दूसरी शादी एक जनवरी को राजस्थान में हुई थी, जो अंजू ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम बदलवाकर की थी। तीसरी शादी सुनील बुटाना से 15 फरवरी की हुई।

चौथी शादी 21 फरवरी को राजेंद्र निवासी नौल्था से हुई और 5वीं शादी गौरव निवासी कुताना के साथ हुई है। पीड़ित ने कहा कि ग्रुप बना कर लोगों को शादी कराने के नाम पर ठगा गया हैंं। अंजू को दुल्हन बनाकर दो-चार दिन के लिए भेज देते हैं। बाद में अगले शिकार की तलाश में लग जाते हैं।

अंजू की तीसरी शादी 15 फरवरी को सुनील बुटाना से हुई थी। मामले से पर्दा उस समय हटा, जब तीसरा पति सुनील अपने कागजात लेकर चौथे पति राजेंद्र निवासी नौल्था के घर 5 मार्च को पहुंचा। इसके बाद सारे राज खुल गए।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal